आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी से प्रसारित कुछ फोटो-वीडियो का संज्ञान लिया गया, जिनमें वाहन संख्या UP 50 CZ 2694 दिखाई दे रहा था।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान संबंधित सामग्री को क्षेत्र में प्रभाव और दबदबा प्रदर्शित करने के प्रयास से जोड़कर देखा गया। मामले में थाना सिधारी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, अपराधी छवि, दबंगई या दहशत फैलाने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक और कानून के दायरे में रहकर उपयोग करने की अपील की है।
(नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्�