कांके: समाहरणालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएँ
Kanke, Ranchi | May 26, 2025 समाहरणालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों की समस्या को सुना। जनता दरबार में रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही। जनता दरबार में राजस्व, पेंशन, प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण, भूमि पर अवैध कब्जा और बिक्री आदि से संबंधित शिकायतों को सुना।