उदवंत नगर: मिल्की गांव में चोरी का विरोध करने पर एक परिवार को पड़ा भारी, 5 लोग हुए मारपीट में जख्मी, पुलिस जांच में जुटी
उदवंत नगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में चोरी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया है। चोरों और दबंगों के द्वारा एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। परिजनों के द्वारा सभी ज़ख्मियों को उदवंत नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया है और दो लोगों को रेफर कर दिया गया है