भीलवाड़ा: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, विधायक कोठारी ने तेज धूप में नंगे पांव चलकर सौंपा ज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग उठाई है। सोमवार को इस अभियान के तहत विधायक कोठारी ने संतों और गौ भक्तों के साथ पैदल मार्च कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।