शिवपुरी नगर: पैसे मांगने पर शिक्षक पति ने दूसरी पत्नी संग बच्चों के सामने मां को बेरहमी से पीटा
शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्पण कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और उसकी कथित दूसरी पत्नी द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने और बच्चों के भरण-पोषण के लिए पैसों की मांग की, तो पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा।