शेखपुरा: ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर मंथन सभागार में की गई बैठक
ईद-उल-फितर 2024 पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने हेतु डीएम एवं एसपी शेखपुरा द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। पर्व के अवसर पर जिलान्तर्गत 54 प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर सभी स्थलों के लिए अलग-अलग दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।