हरिद्वार: अपर रोड पर जिला अस्पताल के सामने सड़क में गड्ढे के चलते पलटी ई-रिक्शा, 4 लोग हुए चोटिल
रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपर रोड पर जिला अस्पताल के सामने सड़क में गड्ढे के चलते एक ई रिक्शा पलट गई। ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार 4 यात्री चोटिल हो गए। जिला अस्पताल में चारों की मरहम पट्टी कर उन्हें रवाना किया गया। इससे पहले भी सड़क के इस गड्ढे के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके PWD की लापरवाही बनी हुई है।