हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने फैक्ट्री के बाहर फायरिंग करने वाले तीसरे आरोपी को रावली महदूद से किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ था फरार
सिडकुल थाना पुलिस ने फैक्ट्री के बाहर फायरिंग करने वाले तीसरे आरोपी को भी रावली महदूद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी का नाम सुबोध पाल है जो बीती 28 सितंबर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में फरार हो गया था। जबकि इसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बता दे कि तीनों ने कुछ दिन पहले एक फैक्ट्री के बाहर फायरिंग कर हड़कंप मचा दिया था।