होशंगाबाद नगर: भोपाल चौराहे और बुधनी रोड पर आरटीओ विभाग का चेकिंग अभियान, 6 वाहनों से ₹21 हजार का जुर्माना वसूला गया
आरटीओ पीके कापसे और उड़नदस्ता टीम ने यात्री बसों की चैकिंग की। गुरुवार देर शाम को चले अभियान में भोपाल चौराहे और बुधनी रोड पर चैकिंग चली। जिसमें 10 यात्री बस समेत 26 वाहनों को चैक किया गया।शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ अधिकारी पीके कापसे ने बस में चढ़कर यात्रियों से समस्या, सुविधा के बारे में पूछा। बस में किराया सूची चस्पा नहीं मिली।