नवाबगंज: बाराबंकी में मछली मंडी पर चला बुलडोजर, स्टेशन रोड चौड़ीकरण के लिए 14 दुकानें तोड़ी गईं
बाराबंकी में नगर पालिका ने स्टेशन रोड चौड़ीकरण अभियान के तहत मछली मंडी में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 14 दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।यह अभियान स्टेशन रोड पर बुधवार करीब 3 बजे चलाया गया, जो बाराबंकी स्टेशन की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग है। इन दुकानों को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया है।जानकारी के अनुसार, इन दुकानों पर पहले खुले में मछली बेची जाती थी।