नवाबगंज: सीएचसी बड़ागांव में 'हेल्थ एटीएम' ठप, मरीजों को नहीं मिल रही त्वरित जांच सुविधा, निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा
बाराबंकी के मसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ागांव में मरीजों को राहत देने के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीनें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं। त्वरित जांच सुविधा के उद्देश्य से स्थापित ये मशीनें फिलहाल धूल फांक रही हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।