महसी: महाराजगंज हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा को लेकर ABBEP ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के द्वारा 8 सूत्रीय ज्ञापन परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से शासन को भेजा है। जिसमें मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार को एक करोड रुपए की न्यूनतम सहायता राशि प्रदान करने और लगातार हो रही ब्राह्मण समाज के शोषण को रोकने की बात कही है।