महसी: नरायनपुरवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू
खैरीघाट थाने की पुलिस चौकी वैवाही क्षेत्र अंतर्गत अरनवा ग्राम पंचायत के नारायन पुरवा गांव निवासी हीरा लाल के यहां वैवाही गांव निवासी इंद्रजीत अपनी मोटरसाइकिल यूपी 40 AY 2482 हीरो स्प्लेंडर प्लस से गए हुए थे। कार्यक्रम से जब घर आना हुआ तो देखा कि मौके पर बाइक नहीं थी। पीढ़ित ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी मौके पर डायल 112 गाडी पहुंची और जांच की।