महसी: महराजगंज में बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने 15 दिनों के लिए लगाई रोक, PWD विभाग ने 23 घरों पर चस्पा किया था नोटिस
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद शुक्रवार देर शाम PWD विभाग ने हिंसा स्पॉट के आसपास 23 मकान व दुकान पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए मकान और दुकान खाली करने का नोटिस चस्पा किया था। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से हाई कोर्ट में वाद दायर किया गया। रविवार करीब 6:30 मामले की सुनवाई हुई।