मुरैना हैचरी में घड़ियाल संरक्षण को मिली नई सफलता, 95 अंडों में से 54 नन्हे घड़ियाल की हैचिंग
मुरैना,
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के अंतर्गत देवरी क केंद्र के द्वारा बाबू सिंह घेर क्षेत्र से घड़ियाल के 95 अंडों का संग्रहण कर उन्हें सुरक्षित रूप से देवरी हैचरी में शिफ्ट किया गया।
संग्रहित अंडों में से 54 नन्ने घड़ियाल का सफलतापूर्वक हैचिंग (अंडों से बाहर निकलना) हुआ। सभी नवजात शावकों को आवश्यक देखरेख एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।
वर्तमान में देवरी हैचरी में संरक्षित घड़ियाल शावकों की कुल संख्या 153 हो गई है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में घड़ियाल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शावकों की नियमित निगरानी एवं देखभाल की जा रही है, जिससे उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित किया जा सके।