टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने जूडो-कराटे सीख रहे बच्चों को आत्मविश्वास और सफलता के टिप्स दिए
युवाओं और विशेष रूप से बालिकाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन ग्राउंड टीकमगढ़ में आयोजित समर कैंप का आज दिन सोमवार को टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा निरीक्षण किया गया उन्होंने जूडो-कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण अनुभव के संबंध में जानकारी प्राप्त की।