बीकानेर: बीछवाल क्षेत्र में स्थित खेत के कुएं से केबल चोरी, ग्रामीणों ने पीछा कर तीन युवकों को पकड़ा
बीछवाल थाना क्षेत्र में खेत के कुएं से केबल चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रोही 489 आरडी स्थित विश्वजीत सिंह हवसर के खेत की है, जहां काश्तकार मनोहरलाल नायक परिवार सहित रहते हैं। सोमवार देर रात करीब एक बजे बाइक पर आए तीन युवक कुएं से केबल काटकर फरार हो गए। चोरी की भनक लगते ही काश्तकार और आसपास के