घाटमपुर: दबंगों द्वारा दुकानदार के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल फोड़ने के मामले में 22 दिन बाद साढ़ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
साढ़ थाना क्षेत्र के बौहार में रहने वाले दिनेश चंद्र शुक्ला के साथ बीती 16 नवंबर को दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट की थी और उनके सर पर कोल्डड्रिंक की बोतल फोड़ दी थी।पुत्र विकास ने बताया उसके घायल पिता का अभी भी इलाज चल रहा है।थाना प्रभारी ने बताया पुत्र की तहरीर पर रविवार शाम 7 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।