घाटमपुर: जामू में गोली लगने से श्रेया की मौत के मामले में पिता ने लिया यू टर्न, बदल दिया बयान, भूमिका संदिग्ध
जामू में गोली लगने से 16 साल की श्रेया के मौत के मामले में रविवार सुबह 10 बजे पूछताछ के दौरान श्रेया के पिता ने यू टर्न लिया।रंजिश में मर्डर की बात कहने वाले पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने गोली मारकर सुसाइड किया है।थाना प्रभारी ने बताया बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस को तलाशी के दौरान घर से ही तमंचा बरामद हुआ था।