शनिवार शाम 4 बजे घाटमपुर विधायक सरोज कुरील अमोली सहकारी समिति पहुंची और सचिव को जमकर फटकार लगाई।विधायक ने बताया किसानों की शिकायत थी की स्टॉक में खाद होने के बावजूद सचिव उसे वितरित नहीं कर रहा है।अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत खाद वितरण सुनिश्चित कराई है और आगे से ऐसा न होने के लिए चेतावनी दी है।