घाटमपुर: घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
घाटमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का वीडियो अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर 1:30 बजे वायरल हो गया। वीडियो में युवक अवैध असलहे को लहराते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी ने बताया जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।