सड़क सुरक्षा को लेकर भारत स्काउट एवं गाइड ने फरीदाबाद में जागरूकता अभियान चलाया : डिप्टी डीईओ डॉ मनोज मित्तल
सड़क सुरक्षा जागरूकता से दुर्घटना में मौत का आंकड़ा होगा कम : सरोज बाला
फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ डॉ मनोज मित्तल ने बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय तेज गति, लापरवाही, मोबाइल फोन का इस्तेमाल और नशे की हालत में ड्राइविंग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती है। इस मौके पर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर- 1 में डिप्टी डीईओ डॉक्टर मनोज मित्तल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे साथ ही प्रधानाचार्य राजेंद्र अग्रवाल, गाइड डीओसी सरोज बाला , स्काउट मास्टर रितेश कुशवाहा, गाइड कैप्टन शिवानी, स्काउट रोवर विवेक, कार्तिक, रामानंद, सत्यवान, धर्मेंद्र सड़क सुरक्षा ट्रेनर का लक्ष्य सितंबर माह से लेकर जनवरी माह तक 200 स्कूलों तक पहुंच कर सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करना है ।
गाइड DOC सरोज बाला ने बताते हुए कहा कि सड़क पर दोपहिया वाहन चलाने वाले सभी लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए, जबकि कार चालकों और यात्रियों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल, लेन अनुशासन और निर्धारित गति सीमा का पालन करना भी बेहद जरूरी है। पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और निर्धारित स्थानों का उपयोग करना चाहिए।
अभिभावकों को भी बच्चों को छोटी उम्र से ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए। स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन को मिलकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।
सड़क सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है। इसलिए स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
“सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें—सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा।”