तारानगर: मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन, भामाशाह ताराचंद और विम्मी गोयल ने दी सौगात
मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में वरिष्ठ भामाशाह एवं समाजसेवी ताराचंद गोयल एवं विम्मी गोयल के सौजन्य से स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड़, पालिकाध्यक्ष हरी इन्दोरीया ने रिबन काटकर उद्धघाटन किया। ताराचंद गोयल का तारानगर में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान बताया।