अरनोद: तस्करों पर प्रशासन का तीसरा बड़ा प्रहार, देवेल्दी में करोड़ों के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर
प्रतापगढ़ जिले में नशा तस्करों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एक ओर जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पुलिस तस्करों की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के