मंझनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक हुई सम्पन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोवस्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा/जमुना के किनारे जैविक खेती को बढावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जाय। गगा/जमुना नदियों में नालों का पानी न गिरने पाये जहॉ कही भी गॉव क्षेत्रों में नालियों की निकासी नदियों के तरफ हो उसे रोका जाए।