सागर नगर: वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन का सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर अनिश्चितकालीन धरना जारी।
जबलपुर मंडल रेल प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं रनिंग ट्रैकमैन कर्मचारियों के हो रहे शोषण के विरोध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन शाखा सागर का प्लेटफार्म क्रमांक एक पर अनिश्चितकालीन धरना दो दिनों से जारी है। शनिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।यूनियन के शाखा सचिव नवीन तिवारी ने बताया कि रनिंग कर्मचारी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।