सागर नगर: बाघराज वार्ड में 21 अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजर्स को नगर निगम ने जारी किए नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अवैध कालोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघराज वार्ड में स्थित 21 अवैध कॉलोनाइजर्स को कारण बताओ नोटिस देकर उन्हें 15 दिन मैं दस्तावेजों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में यह माना जाएगा कि आपको अपने बचाव में कुछ नहीं कहना।