सागर नगर: एलीवेटेड कॉरीडोर पर स्ट्रीट लाइट पोल के ढक्कन, नट-बोल्ट व वायरिंग को किया गया क्षतिग्रस्त; अब होगी कार्रवाई
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित ऐलिवेटेड कॉरीडोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु निश्चित दूरी पर पोल लगाकर सफेद रौशनी वाली एलईडी स्ट्रीट लाईट्स स्थापित की गई हैं। इन पोलो को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे पोलो में करंट आने का खतरा हो सकता है जिसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने कहा अब ऐसे कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की जावेगी।