सुजानगढ़: सुजानगढ़ में रामरतन बटेसर ने आरएएस में 87वीं रैंक हासिल की, पुलिस में एसआई रहते सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
सुजानगढ़ मे रविवार दोपहर 1 बजे जानकारी के अनुसार जीली निवासी रामरतन बटेसर ने आरएएस परीक्षा 2024 के परिणाम में 87वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। जयपुर से बीटेक करने के बाद रामरतन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 2018 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में चयनित हुए और 2021 में जॉइनिंग की। वर्तमान में वे कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत