डूंगरपुर के SBP राजकीय महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्र संगठन SFI ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
SFI जिला अध्यक्ष जितेश वरहात का आरोप है कि नींव में खड़े पत्थर डाले जा रहे हैं और सीमेंट की मात्रा भी कम रखी जा रही है। संगठन ने कहा कि यह सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
SFI ने चेतावनी दी है कि अगर गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वहीं कॉलेज प्रिंसिपल गणेश लाल निनामा ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि निर्माण में आए पत्थर की गुणवत्ता सही नहीं थी, जिस पर ठेकेदार को पाबंद कर दिया गया है। साथ ही निर्माण कमेटी लगातार काम की निगरानी कर रही है।
#Dungarpur
#DungarpurNews
#SBPMahavidyalaya
#SBPCollegeDungarpur
#DungarpurCollege