कुर्था: भाजपा प्रवक्ता शशि रंजन ने बंगाल जीत को बताया ऐतिहासिक
Kurtha, Arwal | May 4, 2026 कुर्था में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि रंजन ने बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया है। सोमवार को शाम 4:00 बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता दीदी के कुशासन से त्रस्त थी। चुनाव में जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है। बंगाल का चौमुखी विकास होगा।