जमुई: पद्मावत के पास अल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और दो पुत्र हुए घायल, पुलिस ने तीनों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर पद्मावत के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित अल्टो कार बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता और दो पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।