गड़हनी: आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी हाई स्कूल के पास खतरनाक सड़क का गड्ढा, आए दिन हो रही दुर्घटनाएँ
आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी हाई स्कूल के सामने सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा खतरनाक बन चुका है ,इस गड्ढे में आए दिन टोटो और दोपहिया वाहन पलट रहे थे। सोमवार की सुबह भी एक टोटो पलट गई जिसमे एक महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए। गड्ढा और सड़क को लेकर पथ निर्माण विभाग, सांसद और विधायक पर सवाल उठा रहे है और बोल रहे है कि कहां है सांसद और विधायक।