राजगढ़ी: प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नौगांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान
बुधवार को दोपहर 1 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने जागरूकता अभियान से जुड़ी वैन को हरी झंडी दिखाकर नगर के लिए रवाना किया। अध्यक्ष विजय कुमार ने ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्य की सरहाना की। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। ब्रह्मकुमारी की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान नगर के लोग शामिल हुए।