राजगढ़ी: यमुनाघाटी में नागपंचमी के अवसर पर कुपड़ा गांव में शेषनाग देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया
मंगलवार सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक गीठ पट्टी के कुपड़ा गांव में नागपंचमी पर आराध्य शेषनाग देवता का मेला का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीण ने शेषनाग देवता के साथ ही जाखेश्वर और राजराजेश्वरी देवी की विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही ग्रामीणों ने शेषनाग को दूध, दही और मक्खन भेंट किया। इसके बाद शेषनाग की उत्सव डोली की सुंदर झांकी निकाली गई।