लोहरदगा: अयूब खान ने लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर बड़े वाहनों की रोक की मांग की
लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर कंटेनर की चपेट में आने से छह लोगों की मौत के बाद भाकपा माले नेता अयूब खान ने बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने लोहरदगा और लातेहार प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों जिलों के प्रशासन को मिलकर सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने हादसों को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगान