कटोरिया: जयपुर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Katoria, Banka | Jun 2, 2026 जयपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पेकना एवं बथनावरन गांव में छापेमारी कर चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी का मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए बांका कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया।