बाली: फालना में कलेक्टर ने 2500 छात्रों को दिलाई शपथ, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 'रामसेतु की गिलहरी' कार्यक्रम का आगाज
Bali, Pali | Oct 10, 2025 फालना मे शुक्रवार शाम 4.30 बजे पाली जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 'रामसेतु की गिलहरी' अभियान के तहत नोबल स्कूल फालना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने लगभग 2500 विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।