मोदनगंज: अरहिट गांव से पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मोदनगंज प्रखंड के अरहिट गांव से पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर कोर्ट से जमानत के बाद फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।