जगाधरी: यमुनानगर MLA की फेसबुक ID पर गुर्जर समाज की लड़कियों को लेकर की गई टिप्पणी, युवाओं ने BJP कार्यालय पर किया प्रदर्शन
यमुनानगर विधायक के फेसबुक अकाउंट से गुजर समाज की लड़कियों को लेकर की गई टिप्पणी के चलते गुर्जर समाज के युवाओं ने बीजेपी कार्यालय पर पहुंचकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक का कहना है कि उनकी फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया है उसने यह शरारत की है। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवाओं को शांत करने का काम किया