जगाधरी: गांव गुलाबगढ़ के करेड़ा खुर्द फीडर से बिजली की तारें हुई चोरी, बिजली विभाग एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत
गांव गुलाबगढ़ में स्थित करेड़ा खुर्द फीडर से तारे चोरी होने का मामला सामने आया है । बिजली विभाग के एसडीओ ने सदर जगाधरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है । इन तारों की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना सदर के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।