जगाधरी: दोसडका चौक से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की दो और बाइक बरामद
साढोरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया उन्हें सूचना मिली थी एक लड़का ही हिमाचल में मोटरसाइकिल बेचने जाएगा।दोसडका चौक पर नाका लगाकर उन्होंने अंबाला के रहने वाले मोहित नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आगामी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।