पोहरी: पोहरी के मड़खेड़ा आदिवासी बस्ती में रात्रि चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के पालन में सोमवार रात एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में आदिवासी बस्ती ग्राम पंचायत मडखेड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आमजन की समस्याओं को सुना तथा यथा संभव निराकरण किया गया। सीईओ ऑफिसर ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि चौपाल में 13 आवेदन आवास, 4 पेंशन, 9 पोषण आहार,7 आवेदन राजस्व,4 आधार कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।