डिंडौरी: जब चौकीदार ही खजाने का लाभार्थी बन जाए तो किसान किस पर भरोसा करें, डिंडौरी विधायक
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए बताया कि किसान आज भी सब्सिडी के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन सत्ता में बैठे लोग इस योजना से अपनी खेती चमका रहे हैं करीब ₹99 लाख की सब्सिडी लेकर खीरे की खेती करने वाले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से देश का किसान जवाब मांग रहा है।