गुन्नौर: गांव मकसूदनपुर, जियानगला, पहलवाड़ा और पाठकपुर के ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण के लिए गुन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव मकसूदनपुर जियानगला पहलवाड़ा और पाठकपुर के समीप महावा नदी के किनारे करीब एक वर्ष पहले भोले बाबा का शिवलिंग प्रकट हुआ था। जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और यह आस्था का प्रमुख तीर्थ स्थल बन गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव मकसूदनपुर जियानगला पहलवाड़ा और पाठकपुर के ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा।