बरहट: गंगटा जंगल में सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण 10 घंटे से अधिक लगा जाम, वाहन चालक रहे परेशान
Barhat, Jamui | Jun 10, 2025 गंगटा जंगल में सड़क किनारे बने गड्डों के कारण बीते रात 11 बजे से मंगलवार 9 बजे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। बता दें कि राजमार्ग की इस महत्वपूर्ण लाइफलाइन पर सड़क के दोनों किनारों पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं सिंगल रोड होने के कारण जब दोनों तरफ से ट्रक आमने-सामने आते हैं, तो जाम की स्थिति बन जाती है।