बरहट: कटौना ओवर ब्रिज के नीचे पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Jun 9, 2025 किउल-जसीडीह रेलखंड पर सोमवार को कटौना ओवर ब्रिज के नीचे पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल विनय कुमार सिंह और सिपाही अरविंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। उक्त जानकारी 11 बजे दी गई।