खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र में रहने वाले रवि गंगराड़े को वर्ष 2025 के राष्ट्रीय प्रेरणादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गंगराड़े को सम्मान फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के रूप में दिया गया है, जो सम्पूर्ण देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में उनके अद्वितीय योगदान और नेतृत्व का प्रतीक हैं।