क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-
➡️ आज दिनांक 29.06.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर, श्याम बिहारी गली एवं पंजाबी मार्केट में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बाजारों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस कर्मियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।