डग: डग में रंग व कुल की रस्म के साथ गैब शाह बाबा के उर्स का हुआ समापन
Dug, Jhalawar | Apr 6, 2024 डग मे हजरत गैब शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने मुबारक पर तीन दिवसीय उर्स रंग व कुल की रस्म अदा करने के साथ समापन हो गया।फातिहा के बाद तबर्रुक तकसीम किया।कव्वाल पार्टियों ने कौमी एकता सूफियाना और देशभक्ति के कलाम पेश कर समा बांधा।इस दौरान आगर, बडोद, सोयत, सुसनेर, चौमहला, गंगधार, भवानीमंडी के अकीदतमंदों ने शिरकत की।मुल्क में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी।